रायगढ़। जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में रात को बेख़ौफ़ घर घुसकर महिला से छेड़खानी करने की खबर सामने आ रही है। पीड़ित महिला ने लैलूंगा थाने में दो आरोपियों के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई है जिसके पश्चात पुलिस ने दबिश देकर छेड़खानी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार लैलूंगा में 15 जुलाई 2022 की रात महिला अपने पति और बच्चों के साथ खाना खाकर कमरे का दरवाजा बंद करके सो रही थी रात्रि करीब 11:30 बजे गांव का जोगी उरांव और दिनेश महंत घर भीतर जबरदस्ती घुस गए और बदनियति से शरीर को छूने लगे तो महिला जाग गई और हो-हल्ला मचाने लगी तो जोगी उरांव व दिनेश महंत मुंह को दबाने का प्रयास किया इतने में पति और बच्चे जाग गये तो दोनों भागने लगे, चीख- पुकार सुनकर आसपास परिवार के लोग भी जाग गये थे।
पीड़ित महिला ने दोनों आरोपियों की शिकायत लैलूंगा थाने में दर्ज कराई जिसके पश्चात पीड़िता के रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना लैलूंगा में धारा 354, 354-क, 457, 34+323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम, उप निरीक्षक बलदेव साय पैंकरा, सहायक उप निरीक्षक चंदन यादव हमराह स्टाफ के साथ आरोपियों के ठिकानों पर दबिश देकर दोनों आरोपी जोगी उरांव (35), दिनेश महंत (27 वर्ष) को गिरफ्तार कर थाना लाया गया जिन्हें आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
- छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, अगले चार दिनों तक भारी बारिश की संभावना… - August 12, 2026
- सारंगढ़:हरेली के चलते जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक निरस्त, अब अगले बुधवार होगा शिविर… - August 11, 2026
- ‘सक्षम सारंगढ़’ की नई उड़ान: चार दिव्यांगजनों को मिला स्वरोजगार का सहारा, प्रशिक्षण सामग्री पाकर बनेंगे आत्मनिर्भर… - August 11, 2026




