रायगढ़। शुगर का इलाज कराने सपरिवार रायपुर गए शिक्षक के सूने मकान में धावा बोलते हुए अज्ञात तत्वों ने 3 आलमारी का ताला तोड़ा और सोने चांदी के जेवर वगैरह हजारों का माल पार कर दिया। यह घटना शहर के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार बोईरदादर निवासी फागुलाल प्रधान ( 61 वर्ष ) पुसौर के हाई स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवारत है। चूंकि, फागुलाल को शुगर की बीमारी है, इसलिए विगत 11 जुलाई की सुबह वे उपचार के लिए सपरिवार जनशताब्दी एक्सप्रेस से रायपुर निकले। डॉक्टर ने उपचार के लिए उसे वहीं रोक लिया। 12 जुलाई को शिक्षक को फोनकर उसकी किरायेदार कौशल्या देहरी ने बताया कि उसके सूने मकान का ताला टूटा है और दरवाजा भी संदिग्ध हालत के खुला है
ऐसे में बदहवास फागुलाल ने रायगढ़ के रीना प्रधान, ठाकुर प्रसाद, खितीभूषण गुप्ता को अपने घर भेजा और उन्होंने मोबाईल फोन से घटना स्थल का वीडियो बनाते हुए उसे दिखाया तो शिक्षक परिजनों के साथ वापस आया। प्रधान परिवार ने अपने घर का निरीक्षण किया तो पाया कि 3 आलमारियों का ताला टूटा था और सोने का झुमका, लटकन, चांदी की पायल, बिछिया तथा नगद समेत तकरीबन 30 हजार का माल गायब था। फिलहाल, शिक्षक की फरियाद पर चक्रधर नगर पुलिस भादंवि की धारा 457, 380 के तहत घटना की छानबीन कर रही है

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
