बिजनौर। जिले के नगीना थाना क्षेत्र से नशे में धुत भतीजे द्वारा चाची की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पहले चाची के साथ बलत्कार करने की कोशिश की, लेकिन जब चाची ने उसका विरोध किया तो युवक ने गुस्से में आकर अपनी चाची का गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने शनिवार सुबह हाजरा के पड़ोसी और उसके सगे भतीजे वाजिद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
चाची पर भतीजे की डोली नीयत
पुलिसिया पूछताछ में वाजीद ने बताया कि, नशा करने के कारण छह-सात माह पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई। घटना वाली रात अपनी नशे के कारण चाची को लेकर उसकी नीयत खराब हो गई। वह देर रात हाजरा के आंगन में उतरा, लेकिन वह जाग गयी। इसके बाद बदनामी के डर से उसने हाजरा की छुरे से हमला करके हत्या कर दी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
