रायगढ़ । पढ़ाई में दिलचस्पी रखने वाली नाबालिग बेटी को मां ने हफ्तेभर से खेत भेजते हुए अरहर लगवाया तो कक्षा दसवीं की नाबालिग छात्रा ने चुनरी से फांसी लगा ली। इस संबंध में थाना प्रभारी गंगाप्रसाद बंजारे ने बताया कि तमनार से तकरीबन 8 किलोमीटर दूर ग्राम समकेरा में रहने वाली कु. सिमरन पिता लक्ष्मी चौहान ( 16 वर्ष ) कक्षा दसवीं पढ़ती थी। सिमरन की मां हफ्तेभर से अपनी बेटी को स्कूल भेजने की बजाए खेत में अरहर बीज लगवाती। जबकि, सिमरन स्कूल जाकर पढ़ना चाहती थी। मंगलवार सुबह लगभग बजे सिमरन के लिए चिला रोटी बनाने वाली मां ने उसे खेत नहीं जाने पर डांट लगाई तो छात्रा ने स्कूल ड्रेस की चुनरी से फांसी लगा ली। वहीं, सिमरन को फंदे पर तड़पते देख परिजन उसे नीचे उतारते हुए अस्पताल भी लेकर गए, पर किशोरी ने रास्ते मे ही दम तोड़ दिया।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
