रायगढ़। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी लखन पटेल एवं एसडीओपी सारंगढ़ प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 13 जूलाई 2022 को बरमकेला पुलिस द्वारा दुष्कर्म के आरोपी पुरूषोत्तम सिदार (32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी के विरूद्ध आज सुबह स्थानीय महिला पिछले माह 3 तारीख को घर घुसकर डरा धमकाकर अनाचार करना बताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराया गया।

पीड़िता बताई कि घटना दिनांक रात करीब 11-12 बजे के बीच आरोपी पुरूषोत्तम सिदार दिवाल फांदकर घर के अन्दर आया और बिस्तर में बलपूर्वक दुष्कर्म किया और धमकाया गया कि किसी को इस संबंध में बताओगे तो तुम्हें व तुम्हारे परिवार को जाने से मार दुंगा। लोक लॉज से महिला घटना के बारे में किसी को नहीं बताई जिस कारण दुष्कर्मी को और बल मिल गया। महिला ने बताया कि घटना के बाद पुरूषोत्तम हमेशा घर के बाहर पीछा करता है। इसे डर है कि आरोपी द्वारा फिर गलत काम न कर दे जिस पर अपने पति को बताई और रिपोर्ट दर्ज कराया गया। थाना प्रभारी बरमकेला निरीक्षक एल. पी. पटेल द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए तत्काल आरोपी के दबिश देकर आरोपी पुरूषोत्तम सिदार पिता विनोद सिदार (32 साल) को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
