जिले मे पुलिस को मिली एक दिन मे गांजे के खिलाफ दोहरी सफलता: एक आरोपी गिरफ्तार, एक तस्कर पुलिस को देख रास्ते में ही गाड़ी छोड़कर भागा….
जिले मे पुलिस को मिली एक दिन मे गांजे के खिलाफ दोहरी सफलता: एक आरोपी गिरफ्तार, एक तस्कर पुलिस को देख रास्ते में ही गाड़ी छोड़कर भागा….
महासमुंद. लग्जरी कारों से गांजा की तस्करी करने का मामला सामने आया है. बसना थाना क्षेत्र से स्वीफ्ट कार से एक क्विंटल व सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में सेंट्रो कार से 25 किग्रा गांजा जब्त किया गया है, जिसकी कीमत 25 लाख रुपए बताया जा रहा है. एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया. वहीं एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर भाग गया.

जिले के नए एसपी भोजराम पटेल ने सभी थाना व चैकी प्रभारियों की बैठक लेकर अवैध शराब व गांजा तस्करी को रोकने निर्देशित किया था. सभी प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में मुखबीरों को सक्रिय कर संदिग्धों व गांजा तस्करों पर निगाह रख रहे हैं. बुधवार को मुखबीर से सूचना मिली कि ओडिशा से महासमुंद के रास्ते लग्जरी कार से गांजा का एक बड़ा खेप जाने वाला है. इस सूचना पर सायबर सेल एवं बसना पुलिस की टीम ने तत्काल राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बल तैनात कर संदिग्ध वाहनों की तलाशी ली.
ओडिशा से महासमुंद की ओर तेज रफतार से कार आ रही थी. उक्त संदिग्ध वाहन को राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 में नाकेबंदी कर रोका गया. कार में एक व्यक्ति सवार था. उसने अपना नाम श्यामदेव पिता राजेंद्र कहार दुर्गा नगर बिरगांव, रायपुर का रहने वाला बताया. पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगा. टीम को संदेह होने पर वाहन की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक क्विंटल गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 20 लाख रुपए है. आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध बसना थाने में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की गई.
रास्ते में छोड़कर भागा कार
दूसरे मामले में सिंघोड़ा क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन होंडाई सेंट्रो कार से गांजा की तस्करी की सूचना पर सिंघोड़ा पुलिस ने नाकेबंदी कर उक्त संदिग्ध वाहन को श्याम ढ़ाबा सिंघोड़ा के पास रोकने का प्रयास किया. उक्त वाहन के चालक ने पुलिस को देखकर वाहन को वही रास्ते में खड़ा कर जंगल की ओर भाग गया. वाहन की तलाशी लेने 25 किग्रा गांजा मिला. अज्ञात वाहन चालक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. एसपी ने कहा फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
