बिलासपुर: सरकंडा क्षेत्र में युवती से दुष्कर्म कर दोस्त ने वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो को इंटरनेट मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रूपए वसूल लिए। घर में जरूरत पड़ने पर स्वजन ने युवती से स्र्पये मांगे। तब मामले का पता चला। इसके बाद मामले की शिकायत सरकंडा थाने में की है। शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और धमकी देकर वसूली के मामले में जुर्म दर्ज कर लिया है। आरोपित युवक की तलाश की जा रही है। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी पहचान 2019 में साथ में पढ़ने वाले ओमप्रकाश दुबे से हुई। युवक ने उसे सीपत रोड स्थित अपने दोस्त के किराए के मकान में बुलाया। यहां पर उसने युवती को शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार उससे संबंध बनाता रहा। बीते मई महीने में युवक ने उसे अपनी मां से मिलाने के लिए घर बुलाया। घर पहुंचने पर युवती को पता चला कि उसकी मां बाहर गई हुई है। युवक ने अपने घर में ही युवती से शारीरिक संबंध बनाया। इसका उसने अपने मोबाइल पर वीडियो भी बना लिया। इसकी जानकारी युवती को नहीं थी। बाद में युवक ने वीडियो दिखाकर उससे 25 लाख स्र्पये की मांग की। स्र्पये नहीं देने पर उसने वीडियो को इंटरनेट मीडिया में प्रसारित करने की धमकी दी। इससे डरी युवती ने अपने घर में रखे 21 लाख स्र्पये युवक को दे दिए। बाद में युवती के पिता ने काम आने पर अपनी बेटी से स्र्पये मांगे। इस पर वह टाल मटोल करने लगी। आशंका होने पर उन्होंने युवती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आया। युवती ने अपने पिता के साथ सरकंडा थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस दुष्कर्म और जबरन वसूली का मामला दर्ज कर आरोपित युवक की तलाश कर रही है। पूछताछ में युवती ने बताया कि स्र्पये मिलने के बाद युवक ने तीन लाख से अधिक स्र्पये की केटीएम बाइक खरीद ली। साथ ही अपनी मां के लिए लक्जरी कार भी खरीदी है। शेष रकम को वह घूम-फिरने में खर्च कर रहा था। इसके बाद भी वह युवती पर और रकम देने के लिए दबाव बना रहा था। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवती के पिता ने अपनी पैतृक जमीन को पिछले दिनों बेचा था। इससे उन्हें 21 लाख स्र्पये मिले थे। स्र्पयों को उन्होंने अपनी बेटी को सुरक्षित रखने के लिए दिया था। पूरी रकम युवती के पास ही थी। प्रेमी के धमकाने पर उसने डरकर सारे स्र्पये उसे दे दिए। इसे वह अपने पिता को नहीं बता पा रही थी।

- सरकारी जमीन पर ‘खैरात’ का खेल खत्म! सारंगढ़ नपा का बड़ा एक्शन—सालों पुरानी लीज रद्द, अब अतिक्रमण हटाने की बारी… - May 4, 2026
- सरिया में विकास की बड़ी सौगात! 18 करोड़ के 100 बिस्तर अस्पताल का भूमिपूजन, बाईक रैली और पुष्प वर्षा से हुआ भव्य स्वागत… - May 4, 2026
- शिलान्यास के अगले दिन ही ‘सम्मान’ कचरे में! सरिया अस्पताल की पट्टिका पर लापरवाही का दाग… - May 4, 2026
