16 जुलाई को कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक प्रांताध्यक्ष रोहित तिवारी, संजय सिंह, अजय तिवारी करेंगे समीक्षा
रायगढ़ .छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा रायगढ़ के संयोजक शेख कलीमुल्लाह सचिव अनिल यादव ने बताया कि छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन प्रांतीय निकाय द्वारा पूरे प्रदेश में 30 मई को माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन देकर दो प्रमुख मांग देय तिथि से केंद्र के समान महंगाई भत्ता तथा सातवें वेतनमान के अनुरूप गृह भाड़ा भत्ता के लिए चार स्तरीय काम बंद कलम बंद हड़ताल का शंखनाद कर दिया गया है. इसमें से 29 जून को एक दिवसीय प्रदेश व्यापी काम बंद कलम बंद हड़ताल की जा चुकी है तथा आगामी 25 से 29 जुलाई तक निश्चित कालीन हड़ताल की तैयारी मैं सभी प्रांत अध्यक्ष लगे हैं . प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा जी द्वारा सभी प्रांत अध्यक्षों को जिले का प्रभारी बनाया गया है. प्रांत अध्यक्ष जिले में जाकर आगामी हड़ताल की समीक्षा कर रहे हैं तथा शत-प्रतिशत हड़ताल सफल हो इसके लिए रणनीति बना रहे हैं . बैठक में कर्मचारी अधिकारी काफी संख्या में उपस्थित हो रहे हैं और आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं. रायगढ़ जिले में समीक्षा बैठक के लिए श्री रोहित तिवारी प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ को प्रभारी बनाया गया है. जिला फेडरेशन के अनुरोध पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संगठन सचिव एवं छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष संजय सिंह एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांत अध्यक्ष एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन रायपुर संभाग के प्रभारी अजय तिवारी समीक्षा बैठक में विशेष रुप से उपस्थित रहेंगे. रायगढ़ जिले से प्रांत में प्रतिनिधित्व करने वाले बिंदेश्वर राम रौतिया प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थ वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ एवं साथी भागवत कश्यप प्रांत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ को भी आमंत्रित किया गया है . रायगढ़ जिले मैं पहली बार लिपिक वर्ग से संबंध रखने वाले “तीन प्रांत अध्यक्ष” एक साथ मंच साझा करेंगे. .डॉक्टर डीआर प्रधान अध्यक्ष ,डॉ अनिल पटेल सचिव छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ रायगढ़,अनिल यादव अध्यक्ष मनोज राय सचिव छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ रायगढ़, शेख कलीमुल्लाह अध्यक्ष, संजीव सेठी सचिव छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़,धर्मेंद्र बैस प्रांतीय महामंत्री रति दास महंत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ रायगढ़, ,मनोज पांडे वरिष्ठ उप प्रांत अध्यक्ष,साथी गोविंद परधान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ, रायगढ़,अर्जुन जयसवाल अध्यक्ष प्रदेश लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ रायगढ़, विष्णु यादव उपप्रांतअध्यक्ष,रवि गुप्ता अध्यक्ष छत्तीसगढ़ लघु वेतन चतुर्थवर्गीय कर्मचारी संघ रायगढ़, भागवत कश्यप प्रांत अध्यक्ष, सुधीर पंडा अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजस्व पटवारी संघ रायगढ़, विशेश्वर नायक प्रांतीय सचिव ,लंबोदर पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक फेडरेशन, डॉ नरेंद्र पर्वत अध्यक्ष छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ रायगढ़, भुनेश्वर पटेल कार्यकारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रधान पाठक कल्याण संघ रायगढ़, लक्ष्मीकांत पटेल अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कर्मचारी संघ रायगढ़,राज कमल पटेल छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ रायगढ़, राम कुमार चौहान उपप्रांत अध्यक्ष श्याम सिदार अध्यक्ष छत्तीसगढ़ वाहन चालक संघ रायगढ़, पीसी साहू अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ रायगढ़, धनीराम जंघेल अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संघ उचित नाम सिदार अध्यक्ष अजाक्स राम कुमार चौहान अध्यक्ष अपाक्स, फागुलाल सिदार अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति विकास संघ, शिव कुमार पटेल अध्यक्ष बहुउदेशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता संघ, रोहित कुमार डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य संयोजक संघ रायगढ़,आई सी मालाकार छत्तीसगढ़ ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ रायगढ़,भोजराम पटेल छत्तीसगढ़ शालेय शिक्षक संघ रायगढ़, सीपी डनसेना अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ रायगढ़, दाताराम नायक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय अधिकारी संघ लक्ष्मी बघेल अध्यक्ष क्रांतिकारी शिक्षक संघ ने कहा कि प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल जी कर्मचारियों अधिकारियों की जायज मांगो की भी अनदेखी कर रहे हैं. इससे कर्मचारियों अधिकारियों में शासन के प्रति आक्रोश है. समीक्षा बैठक दिनांक 16 जुलाई दिन शनिवार समय 2:00 बजे कृषि सभाकक्ष रायगढ़ में रखी गई है .बैठक में आगामी 25 से 29 तारीख जुलाई तक निश्चितकालीन हड़ताल के शत प्रतिशत सफल करने के लिए रणनीति बनाई जाएगी. जिला स्तरीय समीक्षा बैठक में जिले के सभी ब्लॉक, तहसील के नेतृत्व कारी साथियों को आमंत्रित किया गया है. कर्मचारी नेताओं ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के तथा गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के विकासखंड- तहसील शाखा अध्यक्षों एवं विकासखंड- तहसील संयोजको से बैठक में आवश्यक रूप से उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने की अपील की है. यह जानकारी जिला कोषाध्यक्ष डॉ माधुरी त्रिपाठी एवं प्रवक्ता आशीष रंगारी द्वारा दी गई.

- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
