दुर्ग. पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1489 विजय सिंह और आरक्षक क्रमांक 448 कृष्णा सिंह के खिलाफ पैसे के लेन-देन की शिकायत मिलने पर दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने दोनों को निलंबित कर दिया है. साथ ही दोनों को रक्षित केंद्र दुर्ग में संबद्ध कर दिया गया है.

दरअसल, जुमरातन बेगम नाम की प्रार्थिया ने शिकायत दर्ज कराई थी कि दोनों आरक्षकों ने उनसे पैसों की मांग की है. प्रार्थिया की शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाई गई. जिस पर दोनों आरक्षकों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है. साथ ही अलग से विभागीय जांच संस्थित कर दिया गया है. तब तक इनका कार्यस्थल पुलिस लाइन दुर्ग होगा.

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़ में प्रियंका गोस्वामी की पहल, शिक्षा से गढ़ रहीं एकता और राष्ट्र चेतना… - September 21, 2026
- रंगों और शब्दों से सजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प… - September 21, 2026
- बरमकेला में 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर घमासान, 10 सदस्यों के बहिष्कार के बाद प्रस्ताव पारित… - September 21, 2026
