‘क्राइम पेट्रोल’ गिरधर लड़की ने खुद के अपहरण की रची साजिश, अपने ही पिता से मांगे 10 लाख की फिरौती….

पुलिस की उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब लापता लड़की और उसके प्रेमी को पकड़ा और जब पूछताछ की तो पुलिस के जमीन तले जमीन खिसक गई। पूछताछ में लड़की बताया कि लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर खुद के अपहरण की साजिश रची।
लड़की ने अपने पिता को वाट्सअप पर अपनी तस्वीर भेजी। इस तस्वीर में लड़की के हाथ-पैर बंधे थे। लड़की ने पिता से 10 लाख रु. की रकम बतौर फिरौती मांगी।
तफ्तीश में जुटी पुलिस को मामला समझ में आया
जब पिता को अपनी लड़की के लापता होने की सूचना मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी रिचा तोमर के निर्देश पर एक टीम बनाकर तुरंत मामले की तफ्तीश में जुट गई। तमाम सबूत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को धर दबोचा। पूछताछ में मालूम पड़ा कि लड़की झालावाड़ के B.Ed दर्शन कॉलेज में एग्जाम देने के लिए आई थी। उसका एमए फाइनल का पेपर था।
पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को दबोचा
इसके कुछ ही समय बाद लड़की के पिता के मोबाइल पर मैसेज आया जिसमें 10 लाख रु की मांग की गई। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को धर दबोचा है। लड़की ने बताया कि अपने अपहरण का आइडिया उसको सीरियल ‘क्राइम पेट्रोल’ देखकर आया था। उसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने लड़की और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
