रायगढ़ । भीड़भाड़ में धक्का-आम बात है वहीं इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में रथ यात्रा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है, ऐसे में धक्का मुक्की आम बात है पर धक्का-मुक्की का विरोध करना एक युवक को उस वक्त महंगा पड़ गया जब गांव के कई लोगों ने एक साथ मिलकर युवक की जमकर पिटाई कर दी। रथ मेले में हुई इस मारपीट के बाद बायसी निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है वहीं इलाज के लिए उसे धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया है।

घटना दरअसल, धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लाख पतरा की है जहां बायसी निवासी युवक अपने परिवार के साथ रथ मेले के आयोजन में गया हुआ था इसी दौरान भीड़भाड़ में धक्का लगाने के बाद गांव के ही युवकों से उसका विवाद हो गया, जिसके बाद युवक को कई लोगों ने मिलकर मारपीट कर दिया वहीं युवक की पत्नी ने बताया की मारपीट में बीच बचाव करने की कोशिश के दौरान उससे भी हाथापाई की गई जिसके बाद युवक को धरमजयगढ़ के सिविल अस्पताल लाया गया किंतु युवक की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
