रायगढ़ । प्लांटों के सेंट्रल इंस्पेक्शन के तहत गत दिवस आईएचएसडी की टीम ने सारंगढ़ स्थित क्रशर की औचक जांच की। इस दौरान प्लांट में कई तरह की खामियां मिली। ऐसे में अधिभोगी को 7 दिनों की मोहलत देते हुए कमियों को दूर करने के निर्देश दिये हैं। के माह जून में जारी किए गए सेंट्रल इंस्पेक्शन के तहत गत दिनों बाहर से पहुंचे आईएचएसडी के अधिकारी विजय कुमार सोनी व लेबर इंस्पेक्टर पुष्पांजलि चौहान की टीम ने सारंगढ़ तहसील के ग्राम सरसरा में स्थित श्री श्याम मिनरल्स की औचक जांच की। निरीक्षण के दौरान टीम ने तय किये गये जांच बिन्दु न्यूनतम वेतन अधिनियम, संविदा श्रमिक अधिनियम, बोनस भुगतान अधिनियम, समान पारिश्रमिक उत्पादन भुगतान, वेतन भुगतान, छग दुकान स्थापना अधिनियम, भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार अधिनियम, अंतर राज्यीय प्रवासी कर्मकार अधिनियम सहित अन्य बिन्दुओं पर प्लांटों की जांच की। उद्योगों में जांच के दौरान कई बिन्दुओं में कमी भी पायी गई। प्लांट प्रबंधन न तो एकीकृत वार्षिक विवरण का रिकार्ड उपलब्ध करा सका और न ही कार्यस्थल पर न्यूनतम मजदूरी दर प्रदर्शित किया जाना पाया गया। ऐसे में टीम ने प्लांट के अधिभोगी दीपक को नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर कमियों को दूर करने के निर्देश दिये गए हैं।

गुरू इंटरप्राइजेज मिला बंद
इसी तरह एक टीम गत 7 जुलाई को सारंगढ़ के ही गुड़ेली में स्थित गुरू इंटरप्राइजेज जांच करने के लिए पहुंची थी मगर प्लांट पर ताला जड़ा मिला । इस पर प्लांट के अधिभोगी आलोक अग्रवाल ने विभाग को लिखित में सूचना दी है कि बारिश व आर्थिक स्थिति के कारण कुछ समय से प्लांट को बंद कर दिया गया है ।
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




