बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। 23 हाथियों का दल जिला मुख्यालय के करीब तालगांव के जंगल में मौजूद हैं। दल में एक दंतेल हाथी भी मौजूद है।

हाथियों ने तालगांव में एक ग्रामीण के घर को क्षतिग्रस्त किया है, वहीं फसलों को भी नुकसान पहुंचाया है।
वन विभाग हाथियों की मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए है, वहीं आसपास के कई गांव में अलर्ट भी जारी किया है। बता दें कि झलमला धोटिया मार्ग पर पिछले तीन दिनों से हाथियों का दल मौजूद है। इलाके के ग्रामीण दहशत में रतजगा करने को मजबूर हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
