बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाथियों की दहशत जारी है। यहां के हाथियों के दल फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। बालोद वन परिक्षेत्र के धरमपूरा एवं नर्रा वन परिक्षेत्र में हाथियों का दल विचरण कर रहा था।

दल में हाथियों की संख्या 23 से ज्यादा बताई जा रही है। बड़ी संख्या में हाथियों को क्षेत्र में घूमता देख वन अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाइश दी है कि देर शाम घर से बाहर नहीं निकलें, उन्हें अलर्ट रहने को भी कहा गया है। वहीं तालगांव, रानीमाई मंदिर, नहरडेरा, सेमरकोना, अंधियाटोला, साल्हेटोला, मटिया, देवारभाट व गश्तीटोला गांव को भी अलर्ट किया गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




