रायगढ़। रायगढ़ जिले के भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान में सेंधभारी कर नकदी, राशन सामान और करीब साढ़े तीन लाखा के सोने चांदी के जेवर चोरी कर ली। इस संबंध में मिल रही जानकारी के अनुसार भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिंजकोट निवासी गोवर्धन डनसेना का गांव में ही किराना दुकान था । जहां बीति रात अज्ञात चोरों ने दीवार में सेंधमारी कर दुकान में प्रवेश किया फिर दुकान में रखे राशन सामान व हजारों रुपये नगदी ले गए। बताया जा रहा है कि चूंकि गोवर्धन का घर भी वही है जहां उसका किराना दुकान है तो घर में रखे करीब साढ़े 3 लाख रूपए के सोने चांदी के जेवर को भी चोरों ने पार कर दिए हैं |



इस संबंध में हमने अधिक जानकारी के लिए भूपदेवपुर थाना में संपर्क किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया है। कितने की चोरी हुई है पुलिस के बयान आने के बाद ही सही जानकारी सामने आयेगी।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
