बेटे को यूनिफॉर्म और किताब के पैसे न मिलने पर गुस्से मे पिता नंगे बदन ही हाथ में तलवार लेकर जा धमका स्कूल…

अररिया: बिहार के अररिया जिले में तलवार लेकर पहुूंचे एक परिजन के स्कूल में हंगामा करने पर FIR दर्ज की गई है, अपने बच्चे को यूनिफॉर्म और किताब के पैसे नहीं मिलने पर एक पिता ने स्कूल में तलवार की दम पर शिक्षकों को धमकाया था और जमकर हंगामा खड़ा कर दिया था।
यह पूरा मामला जिले के जोकीहाट प्रखंड के भगवानपुर पंचायत स्थित सरकारी स्कूल का है, जहां एक छात्र का पिता अकबर अपने बच्चे को यूनिफॉर्म और किताब के पैसे न मिलने पर इतने गुस्से में था कि नंगे बदन ही हाथ में तलवार लेकर ही स्कूल जा पहुंचा और शिक्षकों को धमकाने लगा था।
धारदार हथियार देख स्कूल में पढ़ रहे मासूम बच्चे भी बुरी तरह सहम गए और शिक्षकों के बीच खौफ पसर गया, हालांकि, मौके पर मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे आरोपी को शांत कराया। आरोपी ने शिक्षकों को यह भी धमकी दी कि 24 घंटे के अंदर राशि नहीं मिली तो दोबारा फिर आएगा, इस घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो कि सोशल मीडिया वायरल हो गया।
इस बात की शिकायत स्कूल के हेडमास्टर जहांगीर ने जोकीहाट बीडीओ से की गई। वहीं, जोकीहाट पुलिस थाना अध्यक्ष का कहना है कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
