बालोद। जिले के पाकुरभाट गांव में रहने वाले एक टीचर दम्पति के किराए के घर में चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है. चोरों ने आलमारी में रखे 1 लाख रुपए समेत लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. बता दें कि, चोरों ने जिस दिन वारदात को अंजाम दिया उस दिन पति-पत्नी और उनका बेटा शादी कार्यक्रम में शरीक होने पिथौरा गए हुए थे.

तब चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दे दिया चोरों ने आलमारी में रखे 1 लाख रुपयों समेत लाखों के गहनों पर हाथ साफ कर दिया जानकारी मिलते ही बालोद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. थाना प्रभारी नवीन बोरकर ने बताया की शादी कार्यक्रम में गए दम्पति के मकान में चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. कुछ संदेही भी हैं जो जान रहे थे कि मकान सूना था. उनसे भी पूछताछ कर जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. जांच जारी है.
- ‘शून्य मातृ-शिशु मृत्यु’ का लक्ष्य: कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने स्वास्थ्य सेवाओं पर दिखाई सख्ती… - August 6, 2026
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में भव्य किसान गोष्ठी संपन्न..नॉमिनी गोल्ड कूपन लकी ड्रा के विजेता को मिली चमचमाती मोटरसाइकिल.. - August 6, 2026
- जनपद सीईओ पर आरोप पूरी तरह बेबुनियाद..72 लाख की गड़बड़ी रोकने पर तिलमिलाए असामाजिक तत्व.. - August 6, 2026




