रायगढ़। दो शादी करना एक पहाड़ी कोरवा युवक के लिए उस समय जी का जंजाल बन गया, जब दोनों बीवियों की रोज रोज की किचकिच से त्रस्त होकर आखिरकार उसने फांसी लगाते हुए अपनी जान दे दी। यह प्रसंग कापू थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों के अनुसार ग्राम छुह्टीपहाड़ से लगे कोहनीजाम में शनिवार शाम गमछे से बने फंदे पर गांव के ही रुदम साय कोरवा आत्मज शनिराम (35 वर्ष) की संदिग्ध हालत में लटकती लाश पाई गई। मृतदेह को देखने भीड़ लगी तो कोटवार ने मौके की नजाकत को भांप इसकी सूचना थाने में दी। वहीं, हरकत में आई पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेते हुए पहाड़ी कोरवा के शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए उसे अस्पताल भेजा। वर्दीधारियों ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि रुदम ने दो शादी की थी। दोनों पत्नियां एक साथ रहती थी, लेकिन आपस मे तालमेल नहीं बैठने पर आए दिन लड़ती थी। रुदम ने अपनी बीवियों को कई मर्तबे समझा चुका था, फिर भी वे इस कदर लड़ती रहती कि पति का जीना दुश्वार हो गया था। परिजनों का दावा है कि दोनों पत्नियों की खटास के चलते रुदम को आत्महत्या करनी पड़ी। फिलहाल, कापू पुलिस मर्ग कायम करते हुए मामले की जांच कर रही है।

- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
