रायगढ़। कंचनपुर जंगल में संदिग्ध परिस्थितियों में नरकंकाल मिलने का मामला प्रकाश में आया है। चूंकि , खोपड़ी गायब है और आसपास शर्ट-लूंगी और डंडा बरामद हुआ है इसलिए इस पेचीदी गुत्थी को सुलझाने पुलिस ने पीएम के लिए कंकाल को मेडिकल कॉलेज भेजा है। यह वारदात थाना क्षेत्र की है। घरघोड़ा इस संबंध में थाना प्रभारी प्रवीण मिंज ने बताया कि घरघोड़ा से तकरीबन किलोमीटर दूर ग्राम कंचनपुर में बुधवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई, जब मवेशी चराने जंगल की तरफ गए कुछ ग्रामीणों की नजर किनारे पड़े एक ऐसे कंकाल पर पड़ी जिसकी खोपड़ी नहीं थी।

फिर क्या, निर्जन जंगल में नरकंकाल मिलने की खबर आसपास फैलते ही मौके पर भीड़ लगने लगी। वहीं, इसकी भनक पुलिस को लगते ही हरकत में आए वर्दीधारी तत्काल घटना स्थल गए और आसपास जायजा लिया तो गर्दन के नीचे से कमर तक कंकाल के कुछ अन्य हिस्से भी दिखे। चूंकि कंकाल से लगभग 30 मीटर दूर संदिग्ध परिस्थितियों में एक डंडे के अलावे शर्ट और भी लावारिस पड़े मिले। कंकाल को एकबारगी देख लगता है कि उसे किसी जानवर ने नोंच खाया है या फिर वह किसी साजिश का शिकार हुआ होगा।
आशंका है कि मृतक गड़रिया होगा। पुलिस पंचनामा करते हुए आसपास के लोगों से यह पूछताछ कर रही है कि महीनेभर के अंतराल में कौन लापता है ताकि मृतक की पहचान होने बाद आसानी से विवेचना हो सके। बहरहाल जंगल से कंकाल को पोस्टमार्टम के लिए रा के मेडिकल कॉलेज भेजा गया है । साथ ही उस डीएनए टेस्ट वगैरह भी कराया जाएगा। दूसरी तरफ घरघोड़ा पुलिस मर्ग कायम कर जांच जुटी है।
- चातुरी नंद को बड़ी जिम्मेदारी, चौहान समाज में खुशी की लहर… - September 13, 2026
- सेवा संकल्प अभियान की तैयारी तेज, 17 सितंबर से जिलेभर में होंगे जनभागीदारी के आयोजन… - September 13, 2026
- एमपी की ‘सख्ती’ का दिखा दम! एसपी सुनील शर्मा के नेतृत्व में गांजा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 40 किलो गांजा समेत ₹28.60 लाख की संपत्ति जब्त… - September 13, 2026
