रायगढ़: बायपास पर जुआ खेल रहे 7 जुआरीयों को पुलिस ने दबोचा, 7 जुआरी जुआ फड पर गिरफ्तार…
रायगढ़। थाना प्रभारी घरघोडा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज के नेतृत्व में दिनांक 19/06/2022 को मुखबीर सूचना पर घरघोड़ा बायपास पर पुलिस द्वारा जुआ रेड कार्रवाई किया गया, थाना प्रभारी को सूचना मिली थी कि बाईपास रोड दुकालू जोल्हे के घर के पीछे कुछ जुआडियान तास पत्ती से जुआ खेल रहे हैं । पुलिस टीम की घेराबंदी में दो फड पर जुआडियान 1. मोहम्मद जमाल पिता मोहम्मद शकील उम्र 35 वर्ष सा. वार्ड क्र. 08 घरघोडा 2. कमाल अंसारी पिता मोहम्मद शकील उम्र 37 वर्ष सा. वार्ड क्र. 08 घरघोडा 3. रिकडार्लिग गुप्ता पिता स्व. नरेन्ददेव गुप्ता उम्र 43 वर्ष सा. वार्ड क्र. 09 घरघोडा 4. श्याम निषाद पिता ठाकुर राम उम्र 35 वर्ष सा. वार्ड क्र. 11 घरघोडा 5. तारा साहू पिता पदमलोचन साहू उम्र 38 वर्ष सा. वार्ड क्र. 05 घरघोडा 6. मनोहर बघेल पिता हीरा लाल बघेल उम्र 49 वर्ष सा. वार्ड क्र. 04 घरघोडा 7. बृजमोहन बंशे पिता मनी राम बंशे उम्र 40 वर्ष सा. वार्ड क्र. 04 घरघोडा को पकड़ा गया जिनके फड एवं पास से *जुमला 8170 रूपये की जप्ती* किया गया है । आरोपियों के विरूद्ध थाना घरघोड़ा में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई किया गया है । जुआ रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी के साथ प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, आरक्षक पुरूषोत्तम सिंह सिदार, दिलीप कुमार साहू, उधो पटेल, परमेश्वर सिंह शामिल थे ।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
