रायपुर. छत्तीसगढ़ में लगातार कोरोना का मामला बढ़ता जा रहा है. छग शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग राज्य कंट्रोल एंड कमांड सेंटर ने सोमवार का कोरोना बुलेटिन जारी किया है. छत्तीसगढ़ में आज 7 हजार 477 सैंपलों की जांच हुई है, जिसमें 69 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. प्रदेश में अब एक्टिस केस 463 हो गए हैं.

20 जून की स्थिति में प्रदेश की पॉजिटिविटी दर 0.92 प्रतिशत है. सोमवार को 38 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया. प्रदेश में आज कोरोना संक्रमित किसी भी व्यक्ति की मृत्यु नहीं हुई है. प्रदेश के 16 जिलों में कोरोना के मरीज पाए गए हैं. शेष जिलों में आज कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया.
रायपुर में सबसेे ज्यादा 16 संक्रमित मिले
कोरोना जांच में 20 जून को 16 जिला बालोद, धमतरी, जांजगीर चांपा व कोरिया में एक-एक संक्रमित मिले हैं. बिलासपुर एवं दंतेवाड़ा से 2-2 मरीज, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, सूरजपुर, जशपुर एवं बस्तर में 3-3 मरीज मिले हैं. वहीं रायपुर में 16, दुर्ग में 11 एवं कोरबा में 9 संक्रमित पाए गए हैं.

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
