जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़:-जिले के 19 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का ट्रांसफर दिनांक 23.06.2021 को एसपी रायगढ़ संतोष कुमार सिंह ने किया है। इन कर्मचारियों का ट्रांसफर प्रशासनिक टृष्टिकोण एवं उनके द्वारा प्रस्तुत आवेदनों के आधार पर किया गया है। प्रधान आरक्षक सुखलाल सिदार रक्षित केन्द्र से चौकी खरसिया, मनोज सिंह को थाना पूंजीपथरा से चौकी जूटमिल स्थानांतरित किया गया है तो वहीं आरक्षक गुलशन कुमार भास्कर को थाना धरमजयगढ़ से थाना कोतवाली, राजेश केरकेट्टा को थाना कोतवाली से थाना यातायात, हेतराम सिदार को थाना धरमजयगढ़ से थाना कोतवाली, हेमन पात्रे को थाना कोतवाली से थाना पूंजीपथरा, रविलाल भोई को थाना खरसिया से थाना बरमकेला, उधो पटेल को थाना घरघोड़ा से थाना पूंजीपथरा, गुलशन चौधरी को थाना कोतवाली से चौकी कनकबीरा, किशोर राठौर को थाना खरसिया से थाना धरमजयगढ़, बिहारी लाल जगत को रक्षित केन्द्र से थाना भूपदेवपुर, अश्वनी कुमार सिदार को थाना तमनार से चौकी जोबी, मिनीराम खूंटे को थाना सारंगढ़ से थाना कोसीर, बीरबल भगत को रक्षित केन्द्र से थाना घरघोड़ा, जगमोहन लाल ओग्रे को थाना कापू से थाना पुसौर, संजय कुमार एक्का को थाना कोसीर से थाना कोतरारोड, कृष्ण डनसेना को थाना डोंगरीपाली से थाना बरमकेला, अखिलेश्वर कुशवाहा को थाना चक्रधर नगर से थाना पुसौर तथा रविशंकर सागर को थाना सारंगढ़ से थाना कोसीर स्थानांतरण किया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल रवानगी और आमद का निर्देश जारी किया गया है।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
