जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ -जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के ओंगना गांव में एक अजीबोगरीब एवं अविश्वसनीय घटना सामने आई है, जहां सनी देओल नामक युवक को पहले करैत सांप ने डस लिया तो गुस्से में आकर युवक ने सांप का सिर काट कर उसे ही निगल गया।


इसके बाद युवक की जब हालत बिगड़ने लगी तो उसे आनन-फानन में स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।जहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार युवक के घर में साफ सफाई का काम चल रहा था उसी दौरान घरवालों की नजर जहरीले करैत सांप पर पड़ी।
उसके बाद घर वालों ने सांप को मारकर दफना दिया। वहीं कुछ देर बाद जब यह बात युवक सनी देओल को पता चली तो उसने दफनाए गए सांप को निकालकर उसे हाथ में पकड़ लिया इसी दौरान करैत सांप जो कि अधमरा था उसने युवक को डस लिया।
युवक के परिजनों एवं प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसके बाद युवक ने गुस्से में आकर करैत सांप का सिर दांत से काटकर निगल लिया।सर्पदंश से घायल युवक का इलाज धर्मजयगढ़ के सिविल अस्पताल में जारी है।फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
