जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़ , कल दिनाँक 23 जून को गेरवानी लाखा रोड में कई दर्जन की संख्या में गायों की तस्करी का मामला सामने आया जिसमे ट्रक के अंदर चोरी छुपे गौवंस को तस्करी कर बाहर ले जाया जा रहा था, बता दे कि विगत कुछ समय से रायगढ़ जिले के आस पास से सैकड़ो के तादाद में गायों या गौमांस की तस्करी के कई मामले आरहे है, जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हिन्दू संगठन जैसे बजरंग दल आदि निरतंर इस अवैध कार्यो पे अंकुश लगवाने के लिए दिन रात कार्य कर रही है।
परन्तु कल की घटना जिसमे ट्रक भर प्रसाशन की आँखों मे धूल झोख कर कई दर्जन गायों की तस्करी की जा रही थी जो रास्ते मे हुई दुर्घटना की वजह से 19 से ज़्यादा गायों की दर्दनाक मृत्यु हो गई व कई दर्जन गाये बुरी तरह से जख्मी हो गए है जिसे देख भाजपा सांसद श्रीमति गोमती साय स्वयं अपने दौरे के दौरान वहां पहुच कर मौके का जायजा लिया और आनन फानन में स्थिति को बेहतर करने के आदेश दिए।
उक्त मामले को ही लेकर भारतीय जनता पार्टी ने आज पुलिस अधीक्षक को जाकर ज्ञापन सौंपा व गौ तस्करी करने वाली ट्रक क्रमांक JH01CJ7785 को राजसात करने व वाहन मालिक के ऊपर कार्यवाही करने माँग की ताकि भविष्य में गौवंस तस्करी करने का दुस्साहस करने वालो के नापाक इरादों पर अंकुश लगाया जा सके अन्यथा भारतीय पार्टी हिन्दुओ आस्था पे चोट पहुचाने वाली ऐसे कृत्यों के खिलाफ उग्र आंदोलन करेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक के पास ज्ञापन सौंपने भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रमुख मण्डल मोर्चा व प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

