माननीय कलेक्टर रायगढ़ भीम सिंह के मार्गदर्शन में एवं सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश कॉल के निर्देशन में आबकारी उड़नदस्ता टीम लगातार कार्यवाही कर रही है। ।

दिनांक 18 जून 2022 को मुखबिर की सूचना पर कि लोइंग निवासी महेश सतनामी अपने घर से उड़ीसा राज्य का बीयर बेच रहा है ,,मुखबिर की सूचना की विश्वसनीयता पर महेश सतनामी के घर छापा मारा गया तो घर की तलाशी में उड़ीसा राज्य में बेचे जाने योग्य लेबल लगी 16 नग किंगफिशर स्ट्रांग बियर मात्रा 10.4 लीटर जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) 34(2) 36 एवं 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल दाखिल का आदेश प्राप्त हुआ ।।
उक्त कार्यवाही जिला स्तरीय आबकारी उड़नदस्ता प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई तथा हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक सुंदरलाल प्रधान प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैया लाल साहू निर्मल साव अजय कशर फीरुलाल चौहान एवं महिला सैनिक उर्सेला एकका एवं सरोज कंवर उपस्थित रहे ।।आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्यवाही से अवैध शराब विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है।
- नन्हीं लीया बनी ‘नन्हीं रिपोर्टर’, डीईओ से किया बेबाक सवाल… - October 3, 2026
- गांधी-शास्त्री को नमन, नपा चुनाव पर कांग्रेस में मंथन… - October 3, 2026
- बुनकरी से बदलेगी सपेरा बस्ती की तकदीर, 40 महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पर… - October 3, 2026
