रायगढ़ । थाना कोतरारोड़ में थानाक्षेत्र की युवती द्वारा उसके घर आये रिस्स्तेदार द्वारा उसके नहाते समय छिपकर ली गई तस्वीरों के जरिये रूपये मांगकर ब्लैकमेलिंग करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

युवती बताई कि जौनपुर उत्तरप्रदेश में रहने वाले परिचित रिस्तेदार से फेसबुक के माध्यम से फ्रेंडशिप हुआ । रिस्तेदार होने के कारण युवक सितम्बर 2021 में घर आया था, इस दौरान छिपकर उसने नहाते वक्त अपने मोबाइल पर फोटो ले लिया और कॉल कर शादी करने के लिए कहता और मिलने के लिए बोलता था, इंकार करने पर फोटो को वायरल करने की धमकी देता था । युवती बताई कि इज्जत प्रतिष्ठा के डर से उससे मिली, फिर वह रूपयों की मांग करने लगा । युवक बदमाश किस्म का होने से उससे बातचीत बंद कर अपने परिजनों को बताई । परिजन भी उसको समझाए फिर कुछ दिन बाद फिर से युवक बात करने व मिलने के लिये ब्लैकमेल करने लगा और फोटो वायरल कर शादी नहीं होने दूंगा कहकर धमकी देने लगा । युवती बताई कि आरोपी युवक उसके दो जगहों से आये रिस्ते तोडवा दिया है और समाज में बदनाम करने का बार-बार धमकी देता है । युवती के रिपोर्ट पर थाना कोतरारोड़ में आरोपी पर उद्दापन एवं आईटी एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है, जल्द आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम दिगर प्रांत रवाना होगी ।
- MMGSY सड़क निर्माण में मानकों का कत्लेआम, महकमे की चुप्पी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा!करोड़ों की सड़क, 4 इंच की मोटाई?तिनके की तरह बिखरने लगी मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना की साख! - June 10, 2026
- सारंगढ़:13.85 लाख के सहकारी घोटाले का खुलासा: किसानों के नाम पर फर्जी ऋण वितरण, समिति प्रबंधक सहित तीन कर्मचारियों पर FIR के निर्देश… - June 10, 2026
- सुशासन तिहार का भव्य समापन: गोड़म शिविर में 696 आवेदन, हितग्राहियों को मिली सौगातों की सौगात… - June 10, 2026

