रायगढ़। दिनांक 06/06/2022 को टाउन पेट्रोलिंग कर रहे घरघोड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना पर तमनार रोड झरियापाली के पास नाकेबंदी कर एक बिना नंबर सफेद रंग के पीकअप वाहन को पकड़ा गया । पुलिस को सूचना मिली थी कि वाहन पर क्रूरतापूर्वक मवेशियों को भरकर बूचडखाने ले जाया जा रहा है । मौके पर पहुंचकर पुलिस टीम द्वारा वाहन के चालक से पूछताछ किया गया जो अपना नाम दीपक टण्डन पिता गुलाबचंद टण्डन उम्र 28 वर्ष साकिन धुरकोट, थाना डभरा जिला जांजगीर चाम्पा छ.ग. का बताया और वाहन में बिना दाना पानी के काफी अधिक संख्या में ठुसकर क्रुरूतापूर्वक भरे मवेशियों को हांडीपानी बूचडखाने लेकर जाना बताया जिसके पास मवेशियों की तस्करी का कोई कागजात नहीं था । आरोपी वाहन चालक से मवेशियों को मुक्त कराकर उनका पशु चिकित्सक से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उनके चारा पानी की व्यवस्था की गई । आरोपी के कृत्य पर आरोपी के विरूद्ध पशुक्रूरता की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है ।

- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
