रायपुर/बीते दो महीने से रायपुर में चल रही मनरेगा कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा कर दी गई है। फिलहाल यह हड़ताल 3 माह के लिए स्थगित की गई है। मनरेगा कर्मचारियों से कवासी लखमा मिलने पहुंचे है।

इस दौरान मंत्री कवासी लखमा ने कहा है कि रोजगार गारंटी में काम करने वाले कोई भी बड़े घर के लोग नहीं हैं। जो आदमी तेंदू पत्ता, जो आदमी गोबर बेचता है उनके घर के लोग ही होंगे। मैं भी किसी बड़े घर का लड़का नहीं हूं, मैं तो स्कूल तक नहीं गया। रेगुलर करने का आश्वासन मैं नहीं दूंगा, उसकी समीक्षा की जायेगी।
वहीं लखमा ने यह भी कहा कि सहायक रोजगार के निलंबन से पहले जांच करने के लिए हम नियम में लाने के लिए चर्चा करेंगे। 21 बर्खास्त कमर्चारी की बर्खास्तगी बहाल की जाएगी।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
