रायगढ़, छ.ग.राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम, रायपुर द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु स्वरोजगार स्थापित करने के लिए 2022-23 में राष्ट्रीय निगम के सहयोग से संचालित विभिन्न योजनाओं में 4 प्रतिशत से 8 प्रतिशत के साधारण ब्याज दर पर ऋण दिया जाएगा। जिसके लिए 15 जून 2022 तक ऋण आवेदन आमंत्रित किए गए है। इच्छुक आवेदक जाति, निवास, आय तथा आधार कार्ड, पैन कार्ड एवं शैक्षणिक प्रमाण-पत्र के साथ कार्यालय कलेक्टर, जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, रायगढ़ कलेक्टोरेट कक्ष क्रमांक 94 में कार्यालयीन समय पर संपर्क ऋण आवेदन प्राप्त कर जमा कर सकते है।
जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति मर्यादित, रायगढ़ के कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय निगम अनुसूचित जनजाति वर्ग हेतु पैसेन्जर व्हीकल योजना, इकाई लागत 7.19 लाख, आदिवासी महिला सशक्तीकरण योजना, इकाई लागत 2 लाख, डेयरी योजना में 5 लाख, स्माल बिजनेस योजना में 01 लाख, 2 लाख, 3 लाख, टर्मलोन योजना में 3 से 5 लाख तक में सेवा, कृषि एवं उद्योग क्षेत्र के लिए तथा स्व-सहायता समूह हेतु माइक्रो क्रेडिट योजना, इकाई लागत 5 लाख सेवा क्षेत्र एवं कृषि क्षेत्र हेतु प्राप्त हुए है।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

