रायगढ़, कलेक्टर भीम सिंह ने रायगढ़ जिले के समीपवर्ती उड़ीसा राज्य के जिला झारसुगुड़ा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 6 बृजराजनगर में मतदान दिनांक 31 मई 2022 को विधानसभा उपचुनाव-2022 हेतु मतदान समाप्ति के लिए नियत समय सायंकाल 6 बजे के 48 घंटे पूर्व अर्थात 29 मई के सायंकाल 6 बजे से 31 मई के सायंकाल 6 बजे तक एवं मतगणना दिनांक 3 जून 2022 को संपूर्ण दिवस के लिए रायगढ़ जिले की सीमावर्ती कम्पोजिट मदिरा दुकान रेंगालपाली, देशी मदिरा दुकान जामगांव एवं विदेशी मदिरा दुकान जामगांव को पूर्णत: बंद रखे जाने हेतु शुष्क दिवस घोषित किया है। उक्त शुष्क दिवस अवधि में उपरोक्त देशी तथा विदेशी मदिरा (सी.एस.2 घघ एवं एफ.एल.1 घघ) दुकानों को सील कर बंद करने हेतु आदेश जारी किया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

