रायगढ़। जिले के रेलवे ट्रैक में अलग-अलग स्थानों में 2 लाश से मिलने से सनसनी फैल गई है। पटरी में मिले लाशों में एक लाश युवक की है। जबकि दूसरी लाश एक महिला की बरामद की गई है।

मिली जानकारी अनुसार किरोड़ीमल से भूपदेवपुर के बीच रेलवे ट्रैक में क्षत-विक्षत हालत में महिला की लाश मिली है। जिसकी पहचान कोड़पाली निवासी माधुरी खड़िया (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने अंदेशा जता रही है कि पटरी पार करते हुए महिला ट्रेन की चपेट में आ गई होगी।
दूसरा मामला भूपदेवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नहरपाली में सामने आया है। जहां 25 से 30 वर्ष उम्र के युवक की लाश मिली है। पुलिस अब तक लाश की शिनाख्त ही नहीं कर पाई है अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक गलती से ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- कुपोषण पर कलेक्टर सख्त, 2855 बच्चों का HPV टीकाकरण जल्द कराने के निर्देश… - September 25, 2026
- सरसीवां में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, नमामि भारतम् में दिखी राष्ट्रभक्ति… - September 25, 2026
- प्लास्टिक मुक्त सारंगढ़ की मुहिम तेज, बारिश में भी सड़क पर उतरी नपा की टीम… - September 25, 2026
