बिलासपुर। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों ने नाबालिग को निजी हास्टल में ले जाकर दुष्कर्म किया। सुबह नाबालिग ने इसकी शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भाजपा नेता के बेटे समेत दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की पुराना बस स्टैंड के पास रहने वाले सैम और शनि से पहचान थी। रविवार को युवकों ने उसे क्लब ले जाने का झांसा देकर मंदिर चौक के पास लेकर गए। इसके बाद उसे पुराना बस स्टैंड के पास स्थित एक निजी हास्टल में लेकर गए। वहां युवकों ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। नाबालिग ने सोमवार की सुबह मामले की शिकायत कोतवाली थाने में की है। पुलिस ने जुर्म दर्ज कर आरोपित भाजपा नेता के बेटे समेत दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
