स्कूल जा रही छात्रा से अश्लील हरकत, दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने ऑटो में बांधकर पीटा…
पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक स्कूल जा रही छात्रा से दुष्कर्म के प्रयास में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आस-पास के लोगों ने बताया कि युवक बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को ऑटो से बांधकर जमकर पीटा और फिर पुलिस को सौंप दिया।
सुरक्षित पहुंचाने के बहाने किया अश्लील हरकत
दरअसल, पटना के दादरमंडी मोहल्ले में शनिवार की सुबह छात्रा स्कूल जा रही थी। इस दौरान गली के मोड़ पर वह कुत्तों को देखकर डर गई। वहां वह युवक खड़ा था। उसने बच्ची को दूसरी गली से सुरक्षित निकालने का विश्वास दिलाया। कुछ दूर जाने के बाद युवक बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवक के इस बर्ताव को देखकर बच्ची चिल्लाते हुए भागने लगी।
ऑटो से बांधकर पीटा
इसके बाद बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। लोगों ने युवक को पकड़ कर जमकर उसकी पिटाई कर दी। लोगों ने युवक को एक ऑटो से बांध कर जमकर पीटा। इस मामले की जानकारी मिलने पर आलमगंज थाने की पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
- सारंगढ़:मौत का कुआं, 30 फीट गहरी खाई में समाया अनियंत्रित ट्रैक्टर, चालक की दर्दनाक मौत, 4 गंभीर घायल… - April 23, 2026
- छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा द्वारा भव्य ‘विष्णु महायज्ञ’ एवं ‘बटुक संस्कार’ संपन्न…राष्ट्रीय महासचिव के एक आह्वान पर छत्तीसगढ़ के कोने कोने से पधारे वैष्णव पदाधिकारी..मुख्यमंत्री द्वारा समाज भवन के लिए 20 लाख की घोषणा..5 डिसमिल जमीन का संकल्प.. - April 23, 2026
- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026

