गुवाहाटी/ असम में बाढ़ से चार और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 18 हो गई, जबकि बाढ़ का पानी नए इलाकों में घुस गया है जिससे प्रभावित जिलों की संख्या 31 हो गई है। राज्य सरकार ने शनिवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या मामूली रूप से घटकर 6,80,118 लाख रह गई।
राज्य में शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित आबादी की संख्या 7,11,905 जबकि जिलों की संख्या 29 थी।
प्राधिकरण के बुलेटिन के अनुसार नगांव 3.39 लाख लोगों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित जिला रहा, इसके बाद कछार में 1.77 लाख और होजई में 70,233 लोग प्रभावित हैं।
बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना, अर्धसैनिक बल, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ), प्रशिक्षित स्वयंसेवकों और विभिन्न एजेंसियों को तैनात किया गया है।
- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

