चचेरे भाई और दोस्तों ने किया गंदा काम: भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बगीचे मे बहन से किया गैंगरेप…
पटना: राजधानी के नौबतपुर में एक भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर अपनी चचेरी बहन के साथ गैंगरेप किया. सात अक्टूबर को कोचिंग जाने के दौरान भाई ने इस वारदात को अंजाम दिया है. इस दौरान लड़की का वीडियो भी बना लिया गया. वायरल करने की धमकी दी गई. मामला प्रकाश में आते ही पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. बीते बुधवार को पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के बाद न्यायालय में लड़की का बयान दर्ज कराया. पीड़िता ने मामला बुधवार को नौबतपुर थाना में दर्ज कराया है इसके बाद ये कार्रवाई हुई है.
चचेरे भाई और दोस्तों ने किया गंदा काम
पुलिस ने पीड़िता एवं आरोपी दोनों को नाबालिग बताते हुए पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. पीड़िता ने बताया कि सात अक्टूबर को दिन के 10:00 बजे वह अपनी साइकिल से घर से कोचिंग के लिए निकली थी. इसी क्रम में कुछ आगे बढ़ने पर उनके चचेरे भाई और एक दोस्त ने मिलकर जबरन उसका रास्ता रोक लिया. जबरदस्ती दोनों ने उठाकर पास के एक बगीचे में लाया गया जहां सुनसान था. वहां ले जाकर दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. पीड़िता ने यह भी बताया कि दुष्कर्म करने के बाद उनके चचेरे भाई ने इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे डाली.
लड़की के चीख की पुकार सुनकर पहुंचे लोग
लड़की के चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और लड़की को अर्धनग्न अवस्था में किसी तरह घर पहुंचाया. घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने घर वाले को पूरी कहानी बताई तो लड़के के परिजनों में लड़की एवं उनके माता पिता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे डाली. नौबतपुर थाना प्रभारी दीवान ए इकराम ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही. उन्होंने बताया कि पीड़िता एवं आरोपी दोनों नाबालिग हैं इसलिए इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

