पटना। स्मार्ट प्री पेड मीटर लगाए जाने को ले बिजली कंपनी ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट प्रीपेड मीटर नहीं लगाया जाएगा। अगर किसी इलाके में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने का विरोध हो रहा तो वहां बिजली कंपनी के कई अधिकारी जाएंगे।

स्मार्ट प्री पेड मीटर को लेकर जो भ्रांति हैं उन्हें दूर किया जाएगा। कई जगहों पर मुख्यालय से अधिकारी इस सिलसिले में पहुंचे हैं। स्मार्ट प्रीपेड मीटर को लेकर बिजली कंपनी को जोर अब इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने पर है।

गांवों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने घर-घर पहुंचेंगे मीटर रीडर
बिजली कंपनी से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार गांवों में स्मार्ट प्रीपेड को रिचार्ज किए जाने को ले घर-घर पहुंचेंगे स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने। बिजली कंपनी के संबंधित अधिकारी ने कहा कि यह कहा जा रहा था कि गांव में रहने वाले लोगों में बड़ी संख्या ऐसे बुजुर्गों की है जो स्मार्ट फोन नहीं रखते हैं।
अगर उनके पास स्मार्ट फोन है भी तो उन्हें बिजली कंपनी के एप से रिचार्ज करने में तकनीकी तौर पर परेशानी है। ऐसे में यह व्यवस्था की है कि उस इलाके मीटर रीडर उनके घर जाकर फोन को रिचार्ज कर देंगे।
इसके अतिरिक्त सभी पंचायतों में भी स्मार्ट प्रीपेड मीटर को रिचार्ज करने की व्यवस्था की गयी है। मीटर रीडरों से ग्रामीणों की पहचान पहले से है।
स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की गति थोड़ी धीमी हुई है
बिजली कंपनी से मिली जानकारी के अनुसार विगत दो-चार दिनों में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाने की गति थोड़ी धीमी है। औसतन एक दिन में चार हजार स्मार्ट प्री पेड मीटर लग जाते हैं। अभी यह गति दो से तीन हजार के बीच है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि यह गति जल्द ही तेज होगी।
पटना जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में फतुहा और नौबतपुर में स्थति ठीक है। बाढ़ में थोड़ी परेशानी है। कुछ इलाकाें में पानी आ जाने के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है।
- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
