पटना: राजधानी में किशोरी के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है. आठवीं क्लास में पढ़ने वाली 15 साल की किशोरी को किसी दोस्त ने ही झांसे में लेकर अपने घर बुलाया और चार लोगों के साथ मिलकर उसका गैंगरेप किया.
इसके बाद पास के मंदिर में किशोरी को छोड़ दिया गया. लड़की पूरी रात मंदिर में रही. मामला सोमवार की शाम का है. लड़की पटना के बाईपास थाना क्षेत्र के सतीचौरा के पास की रहने वाली है. इसी इलाके की रहने वाली आठवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा कोचिंग के लिए निकली थी. वह पूरी रात घर नहीं आई.
इधर, परिजन काफी खोजबीन करने लगे और मंगलवार की सुबह-सुबह थाना में जाकर गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया. इसके बाद अचानक परिजनों को सूचना मिली कि शनि मंदिर के पास एक लड़की बेसुध पड़ी है. जब परिजन और पुलिस वहां पर गए तो परिजनों ने अपनी बेटी को पहचान लिया. वह अपने परिजनों को देखकर फूट-फूट कर रोने लगी. रोते-रोते उसने जो बातें बताएं वह दिल दहलाने वाली थी.
दुष्कर्म के बाद रात भर मंदिर में शरण ली युवती
पीड़िता के अनुसार वह सोमवार को कोचिंग से शाम 6:30 बजे निकली थी. कोचिंग में साथ पढ़ने वाला गोलू कुमार जो उसका दोस्त है वो भी साथ था. गोलू ने उसे अपने घर चलने की बात कही. किशोरी मान गई और जल्ला वाले हनुमान मंदिर के पास गोलू के कमरे में चली गई जहां वह रहता था. उसे नहीं मालूम था कि गोलू के शातिर दिमाग में कुछ और चल रहा था. जब गोलू और लड़की कमरे में पहले से मौजूद थे तभी सभी ने मिलकर दरिंदगी की हद पार करते हुए उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. उसके बाद लड़की वहां से निकल गई और बाईपास थाना क्षेत्र के शनि मंदिर के पास रात भर पड़ी रही. उसने सारी बाते थाना में लिखित आवेदन के साथ दी है.
एएसपी ने कहा बहुत जल्द गिरफ्तार होंगे अपराधी
मंगलवार को पुलिस ने 164 का बयान करवा कर मेडिकल करवाया है. 164 के बयान में भी किशोरी ने वही बातें बताई है जो आवेदन में लिखी है. लिखे हुए आवेदन के अनुसार दुष्कर्म करने वाला दोस्त 18 वर्षीय गोलू कुमार, 18 वर्षीय मुकेश कुमार, 20 वर्षीय प्रमोद कुमार और 22 सुग्रीव कुमार है, इनमें एक टेंपो ड्राइवर भी है. पटना सिटी ए एस पी अमित रंजन ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है उसके आधार पर पांच युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने का आरोप है. हम लोग छापेमारी कर रहे हैं. हालांकि इन पांच में से किसी की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हो पाई है. एएसपी अमित रंजन ने कहा कि किशोरी ने एक टेंपो ड्राइवर को भी लिप्त होने की बात बताई है जिसे डिटेन किया गया है. उससे पूछताछ चल रही है. अगर लड़की पहचान करती है तो उसे जेल भेजा जाएगा.
लड़की की एक से काफी पहले से थी दोस्ती
एएसपी ने बताया कि लड़की नाबालिग है. उसके साथ दुष्कर्म करने वाले भी कुछ लड़के नाबालिग हो सकते हैं. इनमें बाईपास थाना क्षेत्र के अलावे फतुहा और आसपास के कुछ लड़के भी शामिल हैं. ऐसी बातें सामने आई है. कहा कि पूरे दिन 164 का बयान और किशोरी को मेडिकल जांच कराने में लग गया है. सही तरीके से उससे पूछताछ नहीं की गई है. उससे अच्छे से पूछताछ के बाद हम लोग अपराधियों तक पहुंच पाएंगे. प्रथम दृष्टया यह लगता है कि लड़की और पांच आरोपी में से एक आरोपी गोलू कुमार से काफी पहले से मित्रता थी और एक दूसरे को जानते थे.
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
- कोसीर में नकली नोटों का खेल बेनकाब, 2 आरोपी गिरफ्तार… - October 29, 2026
- छात्रा से अश्लील व्यवहार का आरोप, पुरगांव स्कूल के दो व्याख्याता निलंबित… - October 29, 2026
