जगन्नाथ बैरागी

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आगामी 18 जून से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला जाना है. इसको लेकर भारत की 15 सदस्य टीम का ऐलान हो गया है.
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले के लिए इंडिया की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान हो चुका है. बीसीसीआई ने मंगलवार शाम इसकी जानकारी दी. 18 जून से इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में शुरू हो रहे फाइनल मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने कमर कस ली है. लंबे अंतराल के बाद आईसीसी चैंपियन ट्रॉफी उठाने पर विराट कोहली और केन विलियम्सन की नजरें टिकी हैं.
इससे पहले तीन दिवसीय इंट्रा स्क्वैड प्रैक्टिस मैच में भारतीय बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया.
जानें टीम में किसे मिली जगह

15 सदस्यीय टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, उमेश यादव और मोहम्मद सिराज शामिल हैं.
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
