रायगढ़/जिले के खरसिया थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे 49 पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां अनियंत्रित कार सड़क पर पलटी खाते हुए रोड के किनारे जा गिरी। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए रायगढ़ अस्पताल भेजा गया है। सूचना मिलते ही खरसिया पुलिस मौके पर पहुंची।


मिली जानकारी के अनुसार घटना खरसिया -रायगढ़ नेशनल हाईवे 49 पर स्थित कुनकुनी गांव के पास आज दोपहर में हुई है। बताया जा रहा है की कार क्र. CG 10 N 4141 XUV में सवार 5 लोग बिलासपुर से रायगढ़ की ओर जा रहे थे। तभी कुनकुनी के पास पहुंचे ही थे की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी खाते हुए रोड के किनारे जा गिरी। फिलहाल कार सवार कहां के रहने वाले हैं यह पता नहीं चल पाया है।पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
