रायगढ़/कोतवाली थाना क्षेत्र से युवती के साथ खुद को अविवाहित बताकर शारीरिक संबंध बनाए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी के द्वारा दोनों के बीच का अतरंग वीडियो को व्हाट्सएप में वायरल किया गया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को तमनार से गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार दुष्कर्म पीड़िता युवती ( 25 वर्ष ) कल दिनांक रात्रि थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताई कि बचपन से अपने मामा के घर रहकर पढाई की है । जब कक्षा 7 वीं में पढ़ रही थी तब से संतोष साहू को जानती है । संतोष साहू का घर के पास आना जाना था । वर्ष 2010 में संतोष साहू अविवाहित बताकर पसंद करता हूं , शादी करूंगा बोला और रायगढ़ के एक लाज में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया । संतोष साहू जब भी तमनार से रायगढ़ आता तो लाज में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाता था , इस प्रकार कई बार शारीरिक संबंध बनाया और इस बीच दोनों का विडियो बना लिया था जिसे बाद में दिखाया । तब उसे डिलीट करने बोली थी पर वह डिलीट नही किया ।

अगस्त 2021 में दोनों को साथ मामा ने देख लिया , तब मामा संतोष साहू से पूछताछ किये तो पता चला कि संतोष साहू शादीशुदा है । उस दिन से संतोष कुमार साहू को कोई संम्पर्क नहीं की और लोक लॉज के डर से रिपोर्ट भी नहीं की थी किन्तु 12 अप्रेल को संतोष साहू अश्लील विडियो को वाट्सअप में वायरल कर दिया ।
। पीड़िता के रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 363 , 366 , 376 , 509 ( ख ) IPC 4,6 Pocso Act पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।
- “लोकतंत्र बचाने की जंग में विपक्ष की बड़ी जीत” — अरुण मालाकार का तीखा हमला - April 25, 2026
- पुलिस का दमदार ऑपरेशन: सेंधमारी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार… - April 25, 2026
- 44°C की तपिश ने तोड़ा रिकॉर्ड: सारंगढ़ में गर्मी का कहर, जनजीवन बेहाल… - April 25, 2026
