रायगढ़/जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा वर्तमान में बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए एक आदेश जारी किया गया है। जारी आदेश के मुताबिक, जिले में शासकीय एवं प्राइवेट स्कूलों का संचालन अब सोमवार से शनिवार सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा।

ऐसे स्कूल जहां दो शिफ्ट में कक्षाएं चलती है। वहां प्राइमरी और मिडिल की क्लासेज सुबह 7:30 से 11:30 तक एवं हाई और हायर सेकेंडरी 11:30 से 4:30 तक संचालित होंगे। इसी के साथ सभी स्थानीय परीक्षाएं कक्षा पहली से आठवीं तक पूर्व में जारी निर्देश के अनुसार संचालित रहेंगी।

छात्र संगठनों का दबाव:
बीते दिन कांग्रेस की स्टूडेंट्स यूनियन ईकाई NSUI ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमकर हंगमा मचाया था। इकाई के पदाधिकारियों का आरोप था कि, स्कूल शिक्षा विभाग का आदेश जारी हो जाने के बाद भी प्राइवेट स्कूलों की मनमानी चल रही है। बच्चों को दोपहर 1:00 बजे तक स्कूलों में रोका जा रहा है। अगर जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा इस पर कोई ठोस फैसला नहीं लिया जाता है। तो हम सभी मिलकर इस कार्यालय का बिजली कनेक्शन काट देंगे। जिससे उनको पता चले कि, आखिर बच्चों को कितनी गर्मी का अनुभव हो रहा है।इस संबंध में एनएसयूआई के पदाधिकारियों ने जिला शिक्षा अधिकारी को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था। जिसका असर होता आज दिखाई दे रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी ने अंततः स्थान पर रोक लगाने के लिए आदेश जारी कर दिया है।
- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

