जांजगीर-चांपा :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा फ़ोटोग्राफ़ी,रिल्स और स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जहां जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह (लखुर्री ) के हिमांशु आदित्य ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और मुख्यमंत्री के द्वारा हिमांशु को 11000 रुपए नगद एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया।

गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर फ़ोटोग्राफ़ी,नारा लेखन,स्लोगन और इंफ़्रास्ट्रक्चर,जन सुविधाए जैसे विषय शामिल थे। जिसमें प्रदेशभर केे लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।वहीं इसमें जांजगीर-चांपा जिले के हिमांशु आदित्य ने भी भाग लिया था।
वहीं जब पुरस्कार कि घोषणा हुई तब जांजगीर-चांपा जिले के बम्हनीडीह (लखुर्री) के हिमांशु आदित्य उस समय आनंद और उत्साह से भर उठे, जब उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री से सीधे मिलने और बातचीत का मौका मिला।
फोटोग्राफी कंपीटिसन में छत्तीसगढ़ में तीसरा स्थान मिलने वाले हिमांशु ने अपने रचनात्मक फ़ोटो ग्राफ़ी में प्रकृति को दर्शाया था,हिमांशु बचपन से ही फोटोग्राफी में रुचि रखता था और अपने अच्छे-अच्छे फोटो का कलेक्शन रखता था,हिमांशु की रुचि को देखकर उनके परिवार वाले भी उनका भरपूर साथ दिए और उनको हर समय प्रोत्साहित किए।
हिमांशु एक किसान का बेटा है और उनकी माता एक गृहणी है ऐसे घर में एक होनहार बच्चे का होना अपने आप में एक गौरान्वित का विषय है , हिमांशु के इस सराहनीय काम से क्षेत्र में खुशी का माहौल बना हुआ है,सभी लोग उन्होंने बधाई दे रहे हैं।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तारीखें तय… - September 21, 2026
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
