जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन के तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत बंधन सीमा को शिथिल करने के लिए गए निर्णय के परिपालन में रायगढ़ जिले में अब तक कुल 132 आवेदनों में से दिवंगतों के 101 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है। 10 जून 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आदेश अनुसार सहायक ग्रेड-3 के 10 तथा भृत्य के 6 पदों पर दिवंगतों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति आदेश जारी किया गया। जिन 16 लोगों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की गई है, उनमें सहायक ग्रेड-3 के पदों पर कुमारी छाया देवी, सुश्री आरती सिंह गहरवार, केदारनाथ पटेल, डोलामणी भोई, आशीष दास, धर्मेश जांगड़े, योगेश शर्मा, श्रीमती संगीता नाथ, श्रीमती गायत्री पटेल, गौरव भट्ट तथा कुमारी यशोदा राठिया, श्रीमती कंचन लता सिदार, नीलकमल यादव, श्रीमती यशोदा सिदार, विक्रम कुमार सोनी, श्रीमती सविता देवी खांडे को भृत्य के पदों पर अनुकंपा नियुक्ति दी गई। जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य ने अनुकंपा नियुक्ति प्राप्त करने वाले सभी पात्र लोगों को नई पदस्थापना हेतु शुभकामनाएं दी।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
