नई दिल्ली/केंद्र की मोदी सरकार ने देशभर के 80 करोड़ लोगों को बड़ी सौगात दी है। दरअसल मोदी सरकार ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीने और आगे बढ़ाने का फैसला लिया है। यानि अब 80 करोड़ लोगों को अगले 6 महीने तक राशन के पैसे का भुगतान नहीं करना होगा। शनिवार शाम पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए यह जानकारी दी।

शनिवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, “भारतवर्ष का सामर्थ्य देश के एक-एक नागरिक की शक्ति में समाहित है। इस शक्ति को और मजबूती देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर 2022 तक जारी रखने का निर्णय लिया है। देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे।”
बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट ने पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना को 6 महीना और बढ़ाने पर मंजूरी दे दी है। इससे पहले पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 थी। बताते चलें कि यूपी में सत्ता संभालने के बाद ही योगी आदित्यनाथ ने सीएम पद की शपथ ग्रहण करने के दूसरी ही दिन यानी शनिवार को मुफ्त राशन योजना 3 महीने के लिए बढ़ाई है।
- सारंगढ़ में ट्रक रोककर लूट की वारदात का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार…विधि से संघर्षरत बालक भी पकड़ा… - September 21, 2026
- सारंगढ़ की खेल प्रतिभा का जलवा, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 14 पदक… - September 21, 2026
- महिलाओं को मिला सशक्तिकरण का नया केंद्र, पेंड्रावन में आंगनवाड़ी भवन-महतारी सदन का लोकार्पण… - September 21, 2026
