रायगढ़, रायगढ़ जिले के समस्त खाद्य थोक, फुटकर, वितरक, विनिर्माता, ठेलों, गुमटी इत्यादि खाद्य कारोबारकर्ताओं के खाद्य पंजीयन/अनुज्ञप्ति की अनिवार्यता को दृष्टिगत रखते हुये 11 मार्च 2022 को कार्यालय उप संचालक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भगवानपुर जिन्दल रोड रायगढ़ में सुबह 10.30 बजे से सायं 5 बजे तक एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कैम्प में ऐसेे समस्त छोटे/बड़े खाद्य कारोबारी जो पर्याप्त जानकारी के अभाव में खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन हेतु ऑनलाईन आवेदन करने में असमर्थ हैं उनको कैम्प की सहायता से अनुज्ञप्ति/पंजीयन बनवाने में पूरी सहायता की जावेगी। इसके लिए आवश्यक दस्तावेजों की सूची जैसे पहचान पत्र की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज 01 फोटो आवश्यक है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
