नारी शक्ति को मिलेगा सम्मान, भाजपा महिला मोर्चा का भव्य आयोजन 12 मार्च को…स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का होगा अभिनंदन…

IMG-20260306-WA0022.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिले की प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से भव्य नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 12 मार्च को जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी के निर्देशानुसार जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरें के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत जांजगीर-चांपा की अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी रहेंगी, जो कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भी महिलाओं को संबोधित करेंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती बैजयंती नंदू लहरें करेंगी।
जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती लहरें ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समारोह में स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूह की महिलाओं, विभिन्न योजनाओं की महिला हितग्राहियों, शिक्षा, समाज सेवा और स्वरोजगार के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। इन महिलाओं ने अपने समर्पण और मेहनत से समाज में एक अलग पहचान बनाई है और अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हैं।
उन्होंने कहा कि महिला समाज की असली शक्ति होती है और नारी सशक्तिकरण के बिना समाज का समग्र विकास संभव नहीं है। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है, ताकि हर महिला आत्मनिर्भर और सुरक्षित महसूस कर सके।
श्रीमती लहरें ने आगे कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह जिले की उन मेहनती और प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मान देने का मंच है, जिन्होंने अपने कार्य और समर्पण से क्षेत्र के विकास, स्वच्छता और सामाजिक उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से महिला शक्ति के योगदान को सार्वजनिक रूप से सराहा जाएगा और समाज में सकारात्मक संदेश भी दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts