सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के सख्त निर्देशों का असर लगातार दिखाई दे रहा है। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पांडे तथा अनुभागीय अधिकारी पुलिस श्री विजय ठाकुर द्वारा जिले में संचालित अवैध जुआ, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी कड़ी में थाना सलिहा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वाले आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर सराहनीय कार्य किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 मार्च 2026 को थाना सलिहा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बिलारी निवासी चिंताराम चौहान अपने खेत में बने झोपड़ी के बाड़ी में अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए थाना सलिहा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।
रेड कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी चिंताराम चौहान पिता लालसाय चौहान उम्र 59 वर्ष, निवासी बिलारी वार्ड नंबर 08 थाना सलिहा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को अवैध महुआ शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से कुल 07 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत 700 रुपए है, को गवाहों के समक्ष जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत विधिवत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी पुरेन्द्र मल्होत्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रियता और तत्परता का परिचय दिया। कार्रवाई में आरक्षक 271 बलराम लहरे, आरक्षक 336 भागीरथी ढीढी सहित थाना सलिहा के समस्त स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा और नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक श्री आंजनेय वार्ष्णेय के प्रभावी नेतृत्व और थाना सलिहा पुलिस की तत्परता की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026
- शतक के चक्कर में शुभमन गिल ने तो हरा ही दिया था, गौतम गंभीर के इस संदेश के बाद पलटा मैच और 7 विकेट से जीता भारत… - June 14, 2026

