प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा श्याम की निशान यात्रा फाल्गुन महोत्सव नगर के विभिन्न चौक चौराहा से होते हुए निकाली गई जिसमे सभी समाज एवं हर वर्गो के लोगो की उपस्थिति बराबर रही सभी श्याम प्रेमियों का उत्साह देखने लायक रहा जैसे ही श्याम बाबा की निशान यात्रा सुभाष चौक पहुची तो वहाँ पहले से मौजूद भाजपा जिला उपाध्यक्ष आशीष ताम्रकार द्वारा अभूतपूर्व स्वागत किया गया पुष्प वर्षा किया एवं बाबा श्याम जी की आरती उतारी एवं शहर के एवं शहरवासियों के सूख समृद्धि की कामना मांगी,तथा दूसरी ओर देवांगन समाज ने भी शहर की देवी बूढ़ी माई की कलश यात्रा निकाली थी, जिसका स्वागत भी दरोगा पारा स्तिथ सरस्वती प्रतिमा पास कलश उठाई हुई माताओ बहनो के पैरों में आशीष ताम्रकार ने पुष्प अर्पित किया एवं उनसे आशीर्वाद लिया जिसमे उपस्थित उनके साथी ज्ञानेश्वर सिंह गौतम,मनीष सोलंकी,राहुल सोनी,प्रवीण द्विवेदी,

जितेन्द्र निषाद,दिलराज दिलीप सिंह,रामजाने भारद्वाज, बबलू सारथी, नरेन्द्र ठेठवार,साहिल मनियार,ऐश अग्रवाल,आकाश शर्मा,अधीश रतेरिया,गगन कातोरे,आशु बंसल, भीषण सारथी,किशन सारथी एवं अन्य उपस्थित रहे..।।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
