दुर्ग: यहां पति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी, उसके बाद खुद को भी चाकू मार लिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

पूरा मामला कोल्हियापुरी के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी का है, जहां साधना साहू नाम की महिला की उसके पति पोषण साहू ने हत्या कर दी। आरोपी पोषण साहू पत्नी साधना साहू पर चारित्रिक शंका करता था, इसी बात पर उनका कई बार झगड़ा भी हुआ था और इसे लेकर थाने में शिकायत हुई थी। पति और पत्नी दोनों अलग रहते थे।
बताया गया कि मृतिका पेशे से सरकारी स्कूल शिक्षिका थी, जो कोल्हियापुरी गांव में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रहती थी। वहीं आरोपी पति पोषण साहू पेशे से BMS डॉक्टर है, वो अपनी पत्नी पर निगरानी रखा करता था। अब उसने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
