रायगढ/8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे देश विदेश में सम्मान समारोह और कई कार्यक्रम किए जाते हैं। वहीं दूसरी ओर वृद्ध और विकलांग महिलाओं को अपनी हक के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है, और उच्च अधिकारियों से गुहार लगानी पड़ रही है।

ताजा मामला शहर के वार्ड क्रमांक 25 कौहाकुंडा क्षेत्र का है। दरअसल आज वार्ड पार्षद सहित दर्जनों बुर्जुग विकलांग महिला कलेक्ट्रेट पहुंचे। और अपनी समस्या से कलेक्टर को अवगत कराया। बतादें की कलेक्टर भीम सिंह से मिल कर, ज्ञापन देकर कहा कि वह तमाम कुष्ठ रोग से पीड़ित है, चलने फिरने में असमर्थ है। इन सभी के अंत्योदय राशन कार्ड बने हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से इन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
बालसमुंद-कौहाकुंडा में रहने वाले कुष्ठ पीड़ित वर्षों से नजदीक के राशन दुकान से अपना राशन लेते रहे,लेकिन कुछ साल से इनका दुकान बदल दिया गया है। तब से कुष्ठ पीड़ित सरकारी राशन पाने हलाकान हो रहे हैं। वार्ड पार्षद व पीड़ितों की शिकायत व मिन्नतों के बावजूद जवाबदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे, और कुष्ठ पीड़ितों को राशन नहीं मिल पा रहा है। जिससे उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंनें कहा कि खाद्य विभाग द्वारा नजदीक की दुकान की बजाए तीन किमी दूर स्थित दुकान मिंकी राशन कार्ड को जोड़ दिया गया है। जिससे इन्हें राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित महिलाओं का आरोप है की उनके साथ राशन विक्रेता द्वारा अभद्र व्यवहार और राशन वितरित करने के समय अक्सर राशन समाप्त होने की बात कही जाती है।
जिस कारण कुष्ठ पीड़ित बुजुर्ग महिला पुरुष को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने तथा राशन पूर्व की भांति उपलब्ध कराने की मांग की। जिसपर कलेक्टर ने भी उन्हें अस्वास्थ्य किया है की उनकी समस्या को तत्काल निराकरण किया जाएगा।
- कलमा बैराज के सभी गेट खुलेंगे, महानदी किनारे अलर्ट जारी… - June 14, 2026
- सारंगढ़:डेढ़ साल बाद भी नहीं मिला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना…. - June 14, 2026
- खड़ेगश्वरनाथ मंदिर व खाड़ाबंद तालाब में चलाया वृहद स्वच्छता अभियान..अरुण गुड्डू यादव और टीम की अनूठी पहल.. - June 14, 2026

